The Voice of Bareilly since 2010

16 से 22 दिसम्बर तक आयोजित होगी भागवत कथा, प्रथम दिन निकली कलश यात्रा

भगवान आपके भक्तों की जब टोली निकलेगी..हरे राम हरे कृष्ण मुख से बोली निकलेगी..!

BareillyLive: 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर आज स्थानीय राजेन्द्र नगर परिक्रमा मार्ग से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ श्री बाँके बिहारी मन्दिर की महिला सेवादारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा किया और नाचते भजन गाते हुए यात्रा को कथा स्थल पर विश्राम दिया। कलश यात्रा में श्रीमती सीमा गुलाटी, शिवानी, खुशबू , मोहिता ने भावपूर्ण भजन गायें, श्री जगदीश भाटिया ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन स्थानीय श्री बाँके बिहारी मन्दिर में मातृ शक्ति सेवा संस्थान के तत्वाधान में हो रहा है , जिसे अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री (वृन्दावन) जी द्वारा किया जा रहा है। भागवत के मुख्य यजमान भारती निर्मल बिसरिया- लव बिसारिया रहेंगे, सहयोग में मुरलीधर, उदित, सीताराम पांडे, अश्वनी अरोड़ा, विजय गुप्ता, दीपक, विजय बंसल, संजीव गुलाटी भजन गायक जगदीश भाटिया रहे l

error: Content is protected !!