Bareilly News

भमोरा डायरी : पत्नी का हत्या आरोपी गिरफ्तार, सड़क हादसे में एक की मौत-4 घायल

भमोरा (बरेली), 20 जून। बहन के घर आयी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने पत्नी को चरित्रहीन बताया तो मृतका की बहन ने आरोपी को एक अन्य महिला से अवैध सम्बंधों की बात कही है।

बता दें कि बिसौली निवासी शन्नो की शादी 12-13 बर्ष पहले मेंहदी हसन के साथ हुई थी। इससे मेंहदी हसन के तीन बच्चे हुए जो दो-चार दिन ही जी सके थे। 25 दिन पूर्व शन्नो अपनी बहन शानू के घर बल्लिया आई हुई थी। बुधवार सुबह मेंहदी हसन अपने भाई की बृहस्पतिवार की शादी के चलते अपनी पत्नी को लिवाने आया। जहां दोनां में कहासुनी होने के बाद मेंहदी हसन ने शन्नो की गला दबाकर हत्या कर दी।

भमोरा पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मेहंदी हसन को सिरसा बिछुरईया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अवैध सम्ंबधां के चलते मेंहदी हसन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वहीं आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नी के सहसवान निवासी बबलू उर्फ लल्ला से अवैध संम्बध थे। इसके साथ आठ नौ माह साथ रही थी।

इसके विपरीत मृतका की बहन शानू का आरोप है कि मेहंदी के सम्बंध एक अन्य महिला से थे। इसी का विरोध करती थी शन्नो। इसी को लेकर दोनों में आये दिन कलेश रहता था।

मार्ग र्दुघटना में एक की मौत, चार घायल

भमोरा। ग्राम सिरोही निवासी मुमतियाज उम्र 50 बर्ष देवचरा से टैम्पू यू.पी 24 टी 5479 से समान लेकर आ रहे थे। रास्ते में ग्राम सिरोही से पहले ग्राम नितोई पर एक दुकानदार का समान उतारने के चलते पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टैम्पू आगे खड़े दूसरे टैम्पू यूपी 22 एटी 0795 से टकरा गया। इस दुर्घटना में मुमतियाज, नन्हे लाल, मुनीश निवासी नितोई के साथ टैम्पू ड्राइवर और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पहुॅची भमोरा पुलिस ने घायलां को उपचार हेतु निजी अस्पताल भेज दोनों वाहन कब्जे में ले लिये। इसके बाद उपचार के दौरान मुमतियाज ने दम तोड़ दिया। मुमतियाज कबाडे़ का कामकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके पीछे उनकी पत्नी सहाना बेगम व दो पुत्र, चार पुत्रियां (दो विवाहित व दो आविवाहित) रह गई हैं। मृत्यु की सूचना पर परिवार मे कोहराम मच गया। पति की मृत्यु की सूचना पर सहाना बेगम बेहोश हो गई।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago