The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा डायरी : कार से गोवंशीय पशु का 180 किलो मांस बरामद, तस्कर फरार

मोरा (बरेली), bareilly news, bareilly,, गोवंशीय पशु का मांस बरामद, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,

भमोरा (बरेली)। मांस तस्करी के लिए कुख्यात विशारतगंज क्षेत्र से देर रात एक कार से 180 किलो गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया।

भमोरा के चौकी चांड़पुर इंजार्च बलबीर सिंह, हमराह अनुराग तिवारी व सौरभ सिंह के साथ गस्त कर रहे थे। रविवार सुबह 3 बजे एक मारुति 800 कार यूपी 80 ऐके 8004 चांड़पुर से विशारतगंज जाने वाले रोड पर आ रही थी। रास्ते में पुलिस को देखकर वापस भाग खड़ी हुई। पीछा करने पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गये। तलाशी लेने पर कार में 1 कुण्टल 80 किलो गौ वंशीय पशु का मांस बरामद हुआ। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

मोरा (बरेली), bareilly news, bareilly,, गोवंशीय पशु का मांस बरामद, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

भमोरा। क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को पालकी शोभायात्रा निकाली गयी। कुछ घरों में राखी बंधन का कार्यक्रम हुआ। वहीं देर रात तक देवचरा, खेड़ा, कुडढा, भमोरा, त्रिकुनिया आदि स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम हुए। रविवार सुबह देवचरा में ताल मढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। नगर वासियों ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प बरसा कर स्वागत किया। साथ ही ‘‘जय कन्हईया लाल की हाथी घोड़ा पालकी‘‘ के उदघोष के साथ जय कारे लगाये। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवचरा अबधर बिहारी गुप्ता, सचिन गुप्ता

error: Content is protected !!