भमोरा डायरी : हंगामे के बीच कोटा डीलर का चयन, हत्यारोपी गिरफ्तार

भमोरा (बरेली)। तीन उम्मीदवारों में हंगामे के बीच शनिवार को कोटा डीलर का चयन किया गया। विपक्षी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

ग्राम सिरोही में शानिवार को सस्ता राशन की दुकान की चयन प्रक्रिया मोहन मैमोरियल इण्टर कॉलेज मे 11 बजे शुरू हुई। इसमें तीन दावेदार प्रेमशीला पत्नी चन्द्रपाल, विनीता देवी पत्नी नरेन्द्र सिह और रहमानी बेगम पत्नी फईम ने नामाकंन कराया था। इसके बाद रहमानी बेगम ने अपना समर्थन प्रेमशीला को कर दिया। इसी के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। तीसरा पक्ष विनीता ने मीटिंग का वॉकआउट कर दिया।

चयन प्रक्रिया में पंचायत राजेन्द्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण के साथ ग्राम विकास अधिकारी सोहन सिंह, प्रियर्दशन यादव, धर्मपाल की उपस्थिति में की गयी थी। एडीओ पंचायत राजेन्द्र सिंह ने बताया प्रेमशीला के पक्ष में 315 महिलाएं और 296 पुरूषों ने सर्मथन किया। इस पर प्रेमशीला का चयन किया गया। विपक्षी विनीता ने चयन को गलत बताते हुए एसडीएम आंवला को प्रार्थना पत्र देकर पुनः मीटिंग कराने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शहनाज बेगम, एसओ भमोरा जावेद खान, बाबा अमृतदास खाकी, रामफूल सिंह चौहान, शान्ति स्वरूप साहू आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधान के देवर का हत्यारोपी गिरफ्तार

भमोरा। सोमवार 24 जून को डेढ साल पुरानी मेढ़ की रंजिश को लेकर चहेरे चाचा वेदपाल ने सूरजपाल और दौलत सिंह के साथ मिलकर भतीजे जन्डैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की तहरीर पर चचेरे चाचा व आरोपी के बहनोई भान्जा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह मय आला कत्ल आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने कत्ल की वजह मेढ़ का विवाद बताया।

vandna

Recent Posts

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

12 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago