The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा : मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

road accident

BareillyLive. भमोरा। भतीजे संग साइकिल से बाजार आ रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी।

देवचरा दातागंज रोड पर अमरोली निवासी सीता पत्नी स्व. राम सरन कश्यप अपने भतीजे बन्टी के साथ साइकिल से बल्लिया आ रही थी। की पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सीता और बंटी बुरी तरह घायल हो गयी। तत्काल ही सूचना पर पंहुची भमोरा पुलिस ने वाहन कब्जे में ले घायल को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सीता की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

घरेलू कलह के बाद गायब हुई महिला, हत्या की आशंका

भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया इकलासपुर में एक साल पहले बदायूं के दातागंज क्षेत्र के हरीश ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी अजीत पुत्र विजय बहादुर के साथ की थी।

बीती दस मार्च को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ जिसके बाद 11 मार्च को पति अजीत ने फोन कर ससुरालियों को पत्नी के गायब होने की सूचना दी। इस पर पंहुचे ससुरालियों ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। दो दिन तक पत्नी का कोई सुराग न लगने पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट में ससुर विजय बहादुर, जेठ गुडडू सिंह, सास प्रेमवती, मामा सतेन्द्र सिंह व पति अजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

error: Content is protected !!