The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा : अफीम तस्करों ने सिपाहियों से की मारपीट

crime

भमोरा (Bareilly).– क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर अफीम तस्करों को पकड़ने गये सिपाहियों के साथ तस्करों ने हाथापाई कर भागने का प्रयास किया। चार आरोपियों में से दो भागने में सफल रहे एवं दो अन्य को पकड़ने में सिपाही कामयाब रहे। इन पकड़े लोगों के पास से आधा किलो अफीम बरामद होना बताया गया है।

चांड़पुर पर पुलिस को सूचना मिली कि देर शाम दो तस्कर दो लोगों को अफीम देने आये हैं। सूचना पर पंहुचे भमोरा के दो सिपाही ने माल देते समय चारों को पकड़ा, जिनमें से दो भागने में सफल रहे। पकड़े गये अभियुक्तों सुल्तान निवासी सिरोही और जाफर निवासी कुड्ढा ने भागने के प्रयास में सिपाहियों के साथ हाथापाई की। किसी तरह सिपाहियों ने उन्हें पकड़ने में सफलता पायी।
पकड़े गये युवकों के पास से लगभग आधा किलो अफीम बरामद हुई है। पकड़े गये आरोपियों ने बताया जो दो लोग जो भाग गये, उन्हें अफीम देने आया था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भागने वाल दोनों लोग कैमुआ गांव के थे। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को कल जेल भेजने की बात कही है।

दीवार गिरने से महिला घायल

भमोरा। जर्जर मकान को गिराते समय ढही दीवार से दबकर रास्ते से गुजर रही महिला घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।
ग्राम भमोरा निवासी स्वर्गवासी केहर सिंह वाल्मीक की पत्नी अपने घर का जर्जर हालत हो चुका लिंटर मजदूर से गिरवा रही थी। अचानक बाहर की एक दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। इससे मलवे से वृद्ध महिला जशोदा कश्यप दबकर घायल हो गयीं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना कर जशोदा का मलबे के नीचे से निकाला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जंहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!