The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा समाचार : प्रधानों ने डीएम से की खेल सामग्री और ड्रेस वितरण में धांधली की शिकायत

corruption

भमोरा (बरेली)। खेल सामग्री और ड्रेस वितरण में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के प्रधानों ने आज डीएम से खण्ड शिक्षा अधिकारी की शिकायत की। इन प्रधानों का कहना है कि क्षेत्र के 148 प्राईमरी स्कूलों और 49 जूनियर विद्यालयों में 7 लाख का गबन किया गया है।

ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम प्रधानों ने जिला अधिकारी को दिये ज्ञापन में कहा है कि ब्लाक के 148 प्राईमरी स्कूलों को 5000 रुपये प्रति स्कूल और 49 जूनियर विद्यालयों को 10000 रुपये प्रति विद्यालय शासन द्वारा भेज गये थे। ब्लाक की खण्ड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह ने 120 प्राईमरी स्कूलों में व 40 जूनियर हाई स्कूलों में घटिया खेल सामग्री की खरीद की। जिसकी कीमत अधिक से अधिक 3 हजार रूपये है।

इस प्राकार खण्ड शिक्षा अधिकारी ने लगभग 7 लाख रूपये का घोटाला किया है। आरोप लगाया कि वह ड्रेस खरीद में भी भ्रष्टाचार करती रहीं। विरोध करने पर ग्राम प्रधानों से अभद्रता करती हैं। शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान बल्लिया मीना गुप्ता, ग्राम प्रधान कटका मधुवाला, ग्राम प्रधान रामपुर बुजुर्ग राखी मिश्रा, ग्राम कुसारी नरतप आदि शामिल हैं।

तीन दुकानों में चोरी

भमोरा। बरेली-बदायूँ रोड पर बड़रई कुईंया निवासी हिमाचल पुत्र भजन लाल की बैल्डिंग की दुकान है। देर शाम दुकान बंद कर हिमाचल घर चले गये। सुबह सूचना मिली की उनकी दुकान का ताला टूट हुआ है। दुकान से कई उपकरण गायब थे। जिनकी कीमत लगभग 40 हजार के आस पास थी। वहीं पास में ही मोहम्मद हसन की टायर पंचर की दुकान है, वहां से चोरों ने सामान साफ कर दिया। वहीं सुशील दास निवासी आलमपुर निवासी की सामने ही टायर पंचर की दुकान है। उनकी दुकान से भी 63 हजार के उपाकरण गायब थे। तीनों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

error: Content is protected !!