The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा : सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल -Bareilly News

bareilly news

भमोरा (बरेली)। रविवार देर शाम सरदार नगर चौकी के निकट एक पिकप कार ने बुलेट को उड़ा दिया। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। साथ ही बाइक चालक उसके पति और दो बच्चे घायल हो गये।

ग्राम बल्लिया निवासी शेखर गुप्ता बल्लिया में दुकान चलाते हैं। वह पत्नी व बच्चों के साथ बरेली रहते हैं। शेखर के माता-पिता बल्लिया में ही रहते हैं। शेखर के चचेरे भाई गुडडे ने बताया कि शनिवार को शेखर अपनी पत्नी रिशु गुप्ता उम्र 35 वर्ष व अपनी पुत्रियां सानवी (4 वर्ष) व भाग्य गुप्ता (उम्र 2 वर्ष) को लेकर रविवार देर शाम बरेली जा रहे थे।

सरदार नगर चैकी से 10 मीटर आगे बदायूं की ओर से आ रही पिकप ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गये। पिकप सवार पिकप को सड़क किनारे खंती में जाने के बाबजूद भगा कर ले गया। तत्काल पुलिस कर्मियों और आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को उठाया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल इलाज हेतु भेजा। जहां रिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाजपा नेता नरेन्द्र गुप्ता ने चौकी पलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बुखार व गरीबी से मजदूर की मौत

भमोरा। ग्राम ख्योराजुपर निवासी 40 वर्षीय सूरज पाल कई दिन से बुखार से पीड़ित था। रविवार देर शाम हालत खराब होने पर ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पंहुचे। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह घर चला आया और सुबह दरवाजे पर ही उसकी मौत हो गई। सूरज पाल के पास मात्र डेढ़ बीघा जमीन है। पत्नी राजवती ने बताया सास ओमवती हमारे साथ ही रहती हैं। उनकी विधवा पेंशन और मजदूरी से परिवार चलता था। परिवार में सात बच्चे हैं। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

करंट लगने से अधेड़ की मौत

भमोरा। रविवार शाम चारा लेकर आये ग्राम सिरसा निवासी 50 वर्षीय ब्रजराम स्नान के बाद आराम करने लेटना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कूलर का स्विच ऑन किया। इससे उन्हें करंट लगा और वह बेहोश हो गये। परिवार के लोग उन्हें लेकर बरेली निजी अस्पताल पहुंचे। जहां ब्रजराम को मृत घोषित कर दिया गया। ब्रजराम की मौत से घर में कोहराम मच गया।

error: Content is protected !!