Bareillylive : भोजीपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जी एम फार्मेसी ने यहां अपना नया स्टोर प्रारंभ किया है। यह स्टोर भोजीपुरा स्थित फ्लाईओवर से नैनीताल रोड पर उतरते ही दाईं ओर स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित होगी, इस गट्टूमल आयुर्वेदा के नए फ्रेंचाइजी आउटलेट का कल भव्य शुभारंभ किया गया। आयुर्वेद के क्षेत्र में यह बरेली परिक्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है।
आउटलेट का विधिवत उद्घाटन श्रुति गंगवार, चेयरमैन, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के कर-कमलों द्वारा हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और आयुर्वेद प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उत्पादों की खरीदारी भी की
नए आउटलेट के संस्थापक पंकज शर्मा ने बताया कि गट्टूमल आयुर्वेदा के इस नए केंद्र के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक और आयुर्वेदा उपचार की सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह आउटलेट स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस स्टोर पर गट्टूमल आयुर्वेद की विभिन्न दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिलेगा।
गट्टूमल आयुर्वेदा के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि गट्टूमल अग्रवाल ने बताया कि इस नए आउटलेट के माध्यम से बरेली वासियों को आधुनिक और पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार का लाभ आसानी से मिलेगा और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद आज हर वर्ग तक पहुंच रहा है। हमें आशा है कि यह स्टोर न केवल व्यवसायिक रूप से सफल होगा बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करेगा।
इस अवसर पर श्रीमती श्रुति गंगवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आयुर्वेद को बढ़ावा देते हैं और इस चिकित्सा पद्धति के बड़े समर्थक हैं। आज आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से काफ़ी बीमारियों का इलाज हो रहा है मेरा मानना है कि क्षेत्र के लोगों को इस स्टोर के खुलने से विशेष लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में गट्टूमल आयुर्वेदा के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि गट्टूमल अग्रवाल, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुजेंद्र गंगवार, सुखन लाल पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही जी एम फार्मेसी की पूरी टीम अभिषेक सक्सेना, जयदीप सहाय, मानव सक्सेना तथा अहमद आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply