The Voice of Bareilly since 2010

वजीरगंज में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल, #बदायूं ,@BareillyLive, नगर निकाय चुनाव,

बदायूं @BareillyLive. नगर निकाय चुनाव में कुशल रणनीतिकार का तमगा हासिल कर चुके भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अबकी बार कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। उन्होंने शुक्रवार को बदायूं स्थित कार्यालय पर वजीरगंज नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी वंशीधर और उनके पति रोहित वंशीधर को भगवा पट्टा पहनाकर राजनीतिक खेमों में जबरदस्त हलचल मचा दी है।

कांग्रेस उम्मीदवार और उनके पति अब भाजपा प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय का चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष की करारी चोट से विरोधियों में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता दीपेश वार्ष्णेय ने कहा कि रोहित वंशीधर के साथ आने के बाद भाजपा उम्मीदवार जीत का रिकार्ड बनाने जा रही हैं। नगर की जनता किसी कीमत पर विरोधियों की दाल नहीं गलने देगी। रोहित व उनकी पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी के भाजपा में शामिल होने की खबर नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग चर्चा करते नजर आए कि अब भाजपा प्रत्याशी विरोधियों से काफी आगे निकल चुकी हैं।

error: Content is protected !!