Bareilly News

बड़ी खबर : बरेली के सुभाषनगर में संक्रमित युवक के घर में 5 और कोरोना पॉजिटिव

BareillyLive. बरेली। बरेली के संक्रमित युवक के परिवार के 5 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है। बरेली में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुक हैं। आज सुबह छह बजे लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक की पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उसके 2 साल के बेटे में संक्रमण नहीं निकला। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है। बरेली में 5 नये संक्रमित केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।

एड़ी हेल्थ डॉ राकेश दुबे ने बताया कि सतर्कता बढ़ा दी गयी है। पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गयी है। बता दें कि रविवार को बरेली के सुभाषनगर के एक युवक में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। वह नोएडा की एक अग्निशमन उपकरण बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता है। वहीं से संक्रमित हुआ था युवक। बताते हैं कि उसकी कंपनी के अन्य कई लोगों में संक्रमण पाया गया था। इस युवक से घर के पांच लोगों में संक्रमण फैला और वे कोरोना पॉजिटिव हो गये। फिलहाल सभी पूरी तरह आइसोलेशन में रखा गया है।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago