The Voice of Bareilly since 2010

इंद्रा पार्क में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन धूमधाम से संपन्न, संस्कृति की एकता का अनोखा उत्सव

Bareillylive : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मॉडल टाउन बरेली के इंद्रा पार्क में 29 जनवरी गुरुवार को विराट हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। बरेली के हिंदू सनातनी समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो हमारी संस्कृति और एकता का जीवंत उत्सव बन गया। इस विशाल आयोजन ने धर्म, संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई और राष्ट्र निर्माण में सबकी सहभागिता का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री उमाकांतानंद जी (जूना अखाड़ा, हरिद्वार) रहे। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद भाई, मातृ शक्ति दीप्ति भारद्वाज, अध्यक्ष रवि छाबड़ा, कार्यक्रम संयोजक पूर्व उप सभापति अतुल कपूर आदि मंचासीन थे। संचालन धीरज सेठी ने कुशलतापूर्वक किया।

माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत धार्मिक समिति, मॉडल टाउन सोसाइटी अध्यक्ष रवि छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, अतुल कपूर, संजीव चांदना, अनिल अरोरा, जुगल किशोर, धीरज सेठी, अजय कक्कड़, गोविंद तनेजा, संजय आनंद, नवीन अरोरा आदि ने किया। मातृ शक्ति इंदु चावला ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मातृ शक्ति सोनिया, अतुल कपूर, हरि मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, इंदु चावला, कंचन अरोरा ने मातृ शक्ति दीप्ति भारद्वाज को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पूज्य महामंडलेश्वर श्री उमाकांत जी एवं अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने पंजाबी महासभा की मनीषा आहुजा, हरि मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व उनकी टीम, पंजाबी कल्याण समिति के सतीश लुनियाल, पंजाबी सेवा समिति की सदस्यों, डॉ. विनोद पगरानी, विमल भारद्वाज आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

मीडिया प्रभारी गोविंद तनेजा ने बताया कि यह सम्मेलन हमारी चेतनाओं एवं धर्म-संस्कृति के प्रति घटते रुझान को नई दिशा देने, सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए आयोजित किया गया। माताओं, बहनों व युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। मुख्य वक्ता विनोद भाई ने पंच परिवर्तन का विस्तार से वर्णन किया, रामायण व भगवद्गीता के श्लोकों से समाज को राष्ट्र निर्माण में सहायक बनने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री हरि मंदिर से विशाल संकीर्तन यात्रा के रूप में हुआ। जगह-जगह पंजाबी समाज ने स्वागत किया। उसके बाद प्रमुख विचारकों के बौद्धिक उद्बोधन हुए। सम्मेलन में वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा हुई, धर्म जागरूकता बढ़ी तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया गया। हिंदू समाज की गरिमामयी उपस्थिति सुखद अनुभूति बनी।समापन पर प्रभु प्रसादी वितरित हुई। अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!