शतरंज में बड़ा उलटफेर : 16 साल के प्रागननंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को दी मात

नयी दिल्ली : क्रिकेट और टेनिस को लेकर इस समय दुनियाभर में हिलोरे लेती दीवानगी के बीच भारत के एक 16 साल के किशोर ने शतरंज की दुनिया में “धमाका” कर दिया है। जी हां, महज 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले आर प्रागननंदा ने दुनिया के नम्बर एक शतरंज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को एकतरफा मुकाबले में महज 39 चाल में मात दे दी। प्रागननंदा ने ऑनलाइन खेले गए रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में यह बड़ा उलटफेर कर तहलका मचा दिया है। सोमवार सुबह खेले गए इस मुकाबले में मैगनस कार्लसन इस भारतीय किशोर के सामने असहाय नजर आये।

इस जीत के साथ ही प्रागननंदा 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनके 8 पॉइंट हो गए हैं। उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने दो बाजियां ड्रॉ खेलीं जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रागननंदा ने अनीश गिरि और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रॉ कराई थीं जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिजस्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

कुछ महीने पहले नॉर्वे के कार्लसन से वर्ल्ड चैम्पियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट में टॉप पर हैं। हर एक जीत पर खिलाड़ी को 3 पॉइंट और ड्रॉ पर 1 अंक मिलता है। फर्स्ट स्टेप में अभी 7 दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं।

12 साल की उम्र में तोड़ा था विश्वनाथन आनंद का रिकॉर्ड

प्रागननंदा 2018 में जब 12 साल के थे, तभी उन्होंने ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। विश्वनाथन ने 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। इससे पहले प्रागननंदा 2016 में यंगेस्ट इंटरनेशनल मास्टर बनने का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago