The Voice of Bareilly since 2010

बिहार चुनाव 2020 : जल्द ही बरेली से पटना जाएंगे जदयू नेता : मनोहर सिंह पटेल

जनता दल यूनाइटेड, (JD-U), जदयू (JDU) के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, Bihar election 2020,बिहार चुनाव 2020 ,

BareillyLive.बरेली। बिहार चुनाव में प्रचार के लिए बरेली से जनता दल यूनाइटेड (JD-U)के नेता जल्द ही बिहार की राजधानी पटना जाएंगे। यह जानकारी जदयू (JDU) के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने बरेली लाइव से बातचीत में दी। पटेल ने दावा किया कि बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार ने सुशासन का उदाहरण पेश किया है। यही गठबंधन दोबारा सरकार बनायेगा।

मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य है। यूपी की सीमा से बिहार की 38 विधानसभा सीटें सटी हुई हैं। यूपी जदयू की टीमें इन सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रचार में जुटी हुई हैं। इस प्रचार में बरेली के जदयू नेताओं की भूमिका पर बोले कि जल्दी ही बरेली के जदयू नेता और कार्यकर्ता पटना जाएंगे। वहां से जैसा निर्देश होगा, उस क्षेत्र में जाकर प्रचार में जुटेंगे।

नीतीश कुमार यानि विकास पुरुष

मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि 15 साल पहले बिहार में जंगलराज था। अब विकास हो रहा है। बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को विकास पुरुष कहती है। नीतिश जी ने विकास के साथ ही सामाजिक न्याय की व्यवस्था भी स्थापित की है। साथ ही दहेज और शराब बंदी को लेकर कानून बनाये और उन्हें सख्ती से लागू भी कराया है।

बिहार में इण्डस्ट्रियल हब बनने की क्षमता

एक सवाल के जवाब में बोले-बिहार के लोग देश चलाते हैं। बड़ी तादात में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार सब बिहार से आते हैं। बिहार के लोग मेहनती और शिक्षित हैं। साथ ही अत्यंत सस्ते श्रमिक भी बिहार में हैं, जो देश भर की फैक्ट्रियों में जाकर उत्पादन करते हैं। ऐसे में यदि बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाए तो वहां औद्योगिक विकास की संभावना अधिक है।

इससे जहां क्षेत्र में विकास होगा, लोगों का जीवनस्तर उठेगा वहीं बिहार के श्रमिकों का पलायन रुकेगा। कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देखा कि बिहार के मजदूरों को क्या-क्या तकलीफें झेलनी पड़ीं।

error: Content is protected !!