U.P. News

सात सौ वर्ष पुरानी ईंट जोड़ेगी बिल्सी और अयोध्या के सम्बन्ध

-हनुमान गढ़ी के महंत ने पालिकाध्यक्ष को भेंट की प्राचीन ईंट

बिल्सी के किसी मंदिर में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्थापित होगी

अयोध्या/बदायूं : बिल्सी नगर को इस चुनावी वर्ष में अयोध्या से जो उपहार मिला है, उससे बिल्सी नगर और अयोध्या का ऐतिहासिक जुड़ाव हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जो मंदिर निर्माण के इस ऐतिहासिक और चुनावी वर्ष में अयोध्या और बिल्सी को यादगार स्मृतियों के सेतु के माध्यम से जोड़ेंगे। इससे बिल्सी के इतिहास में भी नये पृष्ठ लग जाएंगे।

अनुज वार्ष्णेय इस समय अयोध्या में हैं। वहां उन्होंने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण स्थल पर विधानसभा चुनाव से पहले पर नगर की जनता की ओर से हाजिरी लगाई। दर्शन और पूजा-पाठ के बाद उनकी मुलाकात भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत बलराम पांडे से हुई। इस दौरान महंत बलराम पांडे ने उन्हें मंदिर के नींव की एक ईट भेंट की जो करीब सात सौ वर्ष पुरानी है। अर्थात श्रीराम मंदिर के लिए पांच सौ वर्ष के आंदोलन से भी पुरानी। महंत के निर्देश पर यह अति प्राचीन ईंट बिल्सी के किसी मंदिर में स्थापित की जाएगी जिससे बिल्सी नगर और श्रीराम जन्मभूमि धार्मिक भावनाओं के सेतु से सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। यही नहीं यह एक ऐतिहासिक मौका इसलिए भी होगा कि यह समय आस्था और इतिहास दोनों के संगम का समय है।

पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय महंत पांडे द्वारा दी गई इस ईंट को बिल्सी नगर के किसी मंदिर में पूरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्थापित कराएंगे। इसके दर्शन मात्र से सीधे राम जन्मभूमि अयोध्या से बिल्सी नगर के आस्थावान लोग जुड़ेंगे और अब तक के आंदोलन और श्रीराम जन्मभूमि की मुक्ति और भव्य निर्माण के ऐतिहासिक क्षणों की याद ताजा करते रहेंगे। पीढ़ी-दर पीढ़ी यह जुड़ाव बढ़ता जाएगा। बिल्सी के मंदिर में जब इस ईंट की स्थापना होगी, वह क्षण हमेशा के लिए यादगार और ऐतिहासिक बन जाएगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago