Bareilly News

ज्ञान के मंदिर में मना ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस

BareillyLive: विष्णु इंटर कॉलेज में ज्ञान की देवी सावित्री बाई फुले का जन्मदिन मनाया गया। इस जन्मोत्सव पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा जी ने छात्रों को बताया कि देश की पहली महिला सावित्रीबाई फुले शिक्षक बनी और महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले एक छोटे से गांव में हुआ था और आज पूरे देश में सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम प्रभारी प्रवीन कुमार शर्मा ने छात्रों को बताया कि सावित्रीबाई फुले ने जाति और लिंग पर आधारित भेदभाव के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी और उन्होंने अपने पति समाज सुधारक ज्योति राव फुले के साथ मिलकर पुणे में पहला कन्या विद्यालय खोला था। और शिक्षकों द्वारा भी सावित्रीबाई फुले जीवन सिद्धांतों की सराहना की गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा, उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, राजीव अग्रवाल, सर्वेश पांडे, रविंद्र पाल मिश्रा मौजूद रहे। संचालन जिला इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago