The Voice of Bareilly since 2010

गुरु नानकदेव का प्रकाशपर्व : पूर्व संध्या पर कीर्तन, छोड़ी 51 कण्डील, See Pics

गुरु नानकदेव का प्रकाशपर्व बरेली। श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस पर्व की पूर्व संध्या पर बिशप मण्डल इण्टर कालेज मैदान में विशेष दीवान साजाया गया। आयोजन सेण्ट्रल गुरु पर्व कमेटी की ओर से किया गया था। यहां रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत निहाल किया। बाद में 51 कण्डील छोड़कर खुशी का संदेश आसमान तक भेजा गया। यहां संगत ने गुरु का लंगर भी छका।

यहां शुक्रवार देर रात आनंद साहिब अरदास, हुकुमनामा के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को उनके स्थान पर विराजमान किया गया। कमेटी के मालिक सिंह कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में सिख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहोदर रहिरास साहिब का पाठ किया। रागी सुरेंद्र सिंह, लुधियाना से आए ज्ञानी सरबजीत सिंह, गंगानगर से आए गगनदीप ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। प्रांगण में पंजाब एवं सिंध बैंक की ओर से संगत की सेवा में चाय का स्टॉल लगाया गया।

गुरु नानकदेव का प्रकाशपर्व आज सजेगा मुख्य दीवान

शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर मुख्य दीवान सजेगा। इसमें स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुरु का अटूट लंगर बरताकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। रिलीफ फंड की ओर से सिख धर्म की विधवाओं को एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए बस की सुविधा की गई है। कार्यक्रम में परमजीत सिंह, हरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहेगा।

error: Content is protected !!