The Voice of Bareilly since 2010

आंवला के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष का ‘घर’ पहुंचने पर जबर्दस्त स्वागत, रैली निकाली

bjp-aonla-district-president-welcomed-in-aonla

आंवला (बरेली)। भाजपा संगठन के नवनिर्वाचित आंवला जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल का गुरुवार को शहर आने पर जबर्दस्त स्वागत किया गया। बता दें कि भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से आंवला को जिला मानकर बरेली जनपद में दो जिलाध्यक्षों की तैनाती की है। बरेली की कमान जहां पवन शर्मा को दी गयी वहीं आंवला की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद से भाजपा की सक्रिय राजनीति में आये आंवला के निवासी वीर सिंह पाल को दी।

गुरूवार को जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आंवला पहुंचे वीरिंसंह पाल का जबर्दस्त स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगंगा, सरदारनगर, देवचरा, भमोरा, कुड्ढा, रमनगला आदि स्थानों पर वीरसिंह पाल को फूल-मालाओं से लाद दिया।

आंवला नगर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर वीरसिंह पाल ने चेयरमैन संजीव सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, उषा सतीजा के साथ सबसे पहले सिद्धस्थली पुरैना धाम स्थित रामायणी हनुमान व संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं ने तीनों को खुली जीप मे बैठाकर ढोल-नगाड़े के साथ मोटरसाईकिल रैली निकालकर समूचे नगर रैली निकाली।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला, बजरिया, गंज त्रिपोलिया, घंटाघर चौक, पक्का कटरा, भुर्जीटोला आदि स्थानों पर अपने जिलाध्यक्ष का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समापन रामलली देवी धर्मशाला में हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए वीरसिंह पाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जहां चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को आज पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है। अन्य दलों में ऐसा नहीं है, अन्य दलों में परिवारवाद है। भाजपा एक संगनाठत्मक दल है। वीर सिंह ने घोषणा की कि सभी को साथ लेकर चलूंगा तथा अनुशासन में रहते हुए सदैव पार्टी हित में कार्य करूंगा।

bjp-aonla-district-president-welcomed-in-aonla

आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने भी इस मौके पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा संगठन की जमकर प्रशंसा की।

स्वागत में रहे मौजूद

बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. के.एम. अरोरा, पूरनलाल लोधी, अधीर सक्सेना, श्रीपाल लोधी ब्लाक प्रमुख रामनगर, वेदप्रकाश यादव, अतुल गुप्ता, यशु गुप्ता, कुलदीप सिंह, आशु सिंह, रामवीर प्रजापति, सचिन गुप्ता, रामदीन सागर, सुनील श्रीवास्तव, हरीष चौहान, अनमोल गुप्ता काकू, सुनील गुप्ता पप्पी, अखिलेश मौर्य, संतोष गौड़, सुरेन्द्र यादव, मीना मौर्य, वीना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

भमोरा में भी स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

bjp-aonla-district-president-welcomed-in-aonla

भमोरा। प्रथम बार जिलाध्यक्ष बन बरेली से आंवला जा रहे वीर सिंह पाल का चांड़पुर पर भाजपाईयो ने स्वागत किया। वहीं देवचरा औरा भमोरा पर भी स्वागत किया गया। चांड़पुर पर पूर्व जिला पंचायत महेश यादव, आलमपुर मण्डलाध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा, दिनेश जायसवाल, अशीष जायसवाल, शांति स्वरूप साहू, राजेश मिश्रा वहीं देवचरा पर अंकुर मौर्य, बिजेन्द्र खन्ना, डा. मनोज गुप्ता, भमोरा पर दीपक वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, अरविन्द शर्मा आदि लोगों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!