The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा के आंवला जिले की गोष्ठी : सीएए पर मुसलमानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

आंवला, बरेली,CAA , सीएए , सीएए यानि नागरिकता संशोधन कानून, Bareilly news,

आंवला (बरेली)। भाजपा द्वारा बनाए गए संगठनात्मक जिले के कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी यहां एक लॉन में आयोजित की गयी। गोष्ठी में आगरा से आए पं. शिवशंकर शर्मा ने कहा कि विरोधी दलों द्वारा सीएए यानि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारतीय मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है। समूचे देश में ये दल गुमराह करके लोगां को भड़का रहे है जबकि सीएए व एनआरसी से भारतीय मुसलमान को कहीं कोई नुकसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि 1947 के समय जो मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए वे सब भारतीय हैं। उनको किसी भी प्रकार का कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि एनआरसी कानून हमारे देश में आए घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए है न कि भारतीय मुसलमानों के लिए। इसके विपरीत विरोधी दल इन कानूनों को गलत तरीके से परिभाषित करके देश में हिंसा भड़काने का कार्य कर रहे है।

उन्होनें कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बंग्लादेश के अल्पसंख्यक जिनको वहां प्रताड़ित किया जा रहा है तथा जिनका जबरन धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है ऐसे लेगां को भारत का यह कानूनन शरण देगा। इससे भारतीय मुसलमान को कतई डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इस भ्रम को दूर करने का कार्य करें।
इस मौके पर सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, विधायक धर्मपाल सिंह और पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल ने तथा संचालन रामनिवास मौर्य ने किया।

यह रहे मौजूद

मनोज मौर्य, केपी सिंह, राकेश मोहन त्यागी, हरीश चौहान, नेमचन्द्र मौर्य, यशु गुप्ता, उषा सतीजा, राजरानी लोधी, वीना रस्तोगी, रजनीश पाण्डेय, पुष्पेन्द्र शर्मा, सुरेश बाबू पाण्डेय, विपिन सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!