Categories: Bareilly NewsNews

भाजपा ने मनाया विजय दिवस, आतिशबाजी की और बांटीं मिठाइयां

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में जीत का जश्न अपने शहर में शनिवार को मनाया गया। आज ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में बरेली में कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरियां के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो के साथ किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर उ.प्र. को बड़े परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। प्रदेश की जनता ने अपार बहुमत देकर प्रदेश को प्रगति की ओर बढ़ाया है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत के सर्वांगीण विकास में कार्य करते हुए काम करेगी। किसी भी दशा में कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश नहीं किया जायेंगा। इस विजय दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी की गई व मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोहित कपूर, अंकुश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रवि रस्तोगी, अरूण कश्यप, चन्द्र प्रकाश, शिशु पाल कठेरिया, गौरव सक्सेना, विपुल लाला, चमन सक्सेना, शालिनी जौहरी, नीतू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago