The Voice of Bareilly since 2010

बरेली Exclusive : मेयर चुनाव : BJP ने डॉक्टर के सामने तय किया दूसरे डॉक्टर का नाम!

bjp bareilly mayor candidateबरेली। तमाम कवायद के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने बरेली के मेयर पद के लिए आखिरकार प्रत्याशी का नाम तय कर ही दिया। अब डॉ आई.एस. तोमर के सामने शहर के एक हड्डी रोग प्रत्याशी हो सकता है। हालांकि नाम की घोषणा देर रात या कल की जा सकती है। लखनऊ पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने एक डॉक्टर के सामने एक चिकित्सक को ही खड़ा करने का फैसला लोहे से लोहा काटने की नीति के तहत लिया है।

बता दें कि भाजपा से कई डॉक्टर्स मेयर टिकट के प्रबल दावेदार थे। पार्टी से सूत्रों के अनुसार इन्हीं में से एक नाम पर कई दिनों तक मंथन-चिन्तन करते हुए पार्टी ने बरेली के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि फाइनल मोहर लगने के बाद ही यह घोषणा की जाएगी। सूत्र ने कहा कि भले ही नाम तय हो गया हो लेकिन जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती तब तक प्रत्याशी संभावित ही कहलाता है।

गौरतलब है कि निकाय चुनाव के लिए बरेली और फिरोजाबाद मेयर सीट पर भाजपा में तमाम असमंजस की स्थिति थी। बरेली और फिरोजाबाद के अलावा प्रदेश के अन्य सभी नगर निगमों के मेयर पद के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा पिछले दिनों कर दी लेकिन इन दो सीटों पर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। यहां यह भी बताना जरूरी है कि बरेली सीट पर इंवर्टिस विश्वविद्यालयक के चांसलर उमेश गौतम, गुलशन आनंद, डा. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डा. राघवेन्द्र शर्मा, संजीव अग्रवाल समेत 37 लोगों दावेदार थे।

error: Content is protected !!