Bareilly News

भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन, बोले बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई रजिस्ट्री

BareillyLive : जब से चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, तब से नई नई जानकारी सामने आ रही हैं। भविष्य में अगर सबकुछ ठीक रहा तो चांद पर जीवन की खोज हो सकती है। इस बीच बरेली के एक भाजपा नेता ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। दरअसल, चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले ही दो विदेशी कंपनियां चांद पर जमीन बेचने का काम कर रही है।

इधर आंवला तहसील क्षेत्र के गांव शेखुपुर खालसा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ओम सागर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद भाजपा नेता ओम सागर ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। ओम सागर ने बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम नमाय सागर है। बेटा मेरे लिए चांद का टुकड़ा है, इसलिए मैंने उसके लिए ही चांद पर लेक ऑफ ड्रीम के पास एक एकड़ जमीन खरीदी है।

भाजपा नेता ने बताया कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है, जिससे हमने रजिस्ट्री कराई है। उनकी पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है। हमारे मां बाप ने हमारे लिए जो भी किया, उसी तरह हम अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं। हम उसको इतना काबिल बनना चाहते हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में दो ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर जमीन बेचने काम करती है। इनमें पहली है कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशनल है। दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम से हैं। ये दोनों कंपनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं। सबसे बड़ी बात की भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद इसका क्रेज और बढ़ा है।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

20 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago