Bareilly News

BJP नेता ने करायी प्रवासियों को बिहार पहुंचाने की व्यवस्था, मकान किराया भी किया माफ

बरेली। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के बीच बाहर से प्रवासी लोगों का अपने घर लौटना जारी है। जो जहां है वहां से अपने गांव या अपने मूल घर वापस जा रहा है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की लोग यथासंभव सहायता कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अभिनेता सोनू सूद से प्रेरणा लेकर अपनी बरेली के भाजपा नेता कमल जगवानी ने भी कुछ लोगों को बिहार स्थित उनके गांव भेजने की व्यवस्था की।

कमल जगवानी, पवन विहार कालोनी में रहते हैं। यहां उनके मकान में बिहार से आकर 5 लोग रह रहे थे। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में उन लोगों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे में कमल जगवानी ने तीन महीने का किराया माफ कर दिया। साथ उनको बिहार भेजने की भी व्यवस्था की।

कमल कुमार जगबानी राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के प्रदेश सचिव भी हैं और समाज सेवा में आगे रहते हैं। कमल ने बताया कि जब उन्होंने इन लोगों से बिहार घर लौटने की व्यवस्था के बाबत पूछा तो बताया कि बिहार जाने वाले 16 लोग हैं। इसके बाद हमने राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के महानगर अध्यक्ष सुदेश गुप्ता के साथ मिलकर उन लोगों को बिहार पहुंचाने के लिए रोडवेज अधिकारियों से सहयोग मांगा। अधिकारियों ने भी इन लोगों को बिहार पहुंचाने में मदद की। कमल ने इस सहयोग के लिए रोडवेज अधिकारियों एवं सुदेश गुप्ता को विशेष आभार जताया है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago