The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा नेता ही कर रहा CAA का विरोध, जिम्मेदार साधे मौन- Bareilly News

CAA का विरोध , भाजपा नेता ही कर रहे CAA का विरोध, BJP,

शरद सक्सेना, आंवला (बरेली)। केन्द्र सरकार द्वारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन (CAA) कानून बनाया। शुक्रवार को उस (CAA) का गजट भी कर दिया गया। विपक्ष देश भर में CAA का विरोध कर रहा है। तो भाजपा ने इस कानून का सही पक्ष जनता तक पहुंचाने के लिए जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करना शुरू कर दी हैं।

इस सबसे इतर आंवला नगर में भाजपा के ही एक कार्यकर्ता द्वारा निरन्तर पिछले काफी समय से इस कानून का सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है। फेसबुक पर पार्टी विरोधी पोस्टे की जा रहीं है किन्तु भाजपाई इन पोस्टों से आंखे चुरा रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंतखाब आलम द्वारा पिछले काफी समय से फेसबुक और वाह्टसएप गु्रप में भाजपा विरोधी पोस्ट की जा रही हैं। वह निरन्तर सीएए का विरोध किया जा रहा है। उनकी पोस्टों पर कार्यकर्ताओं की लम्बी वहस भी होती है किन्तु भाजपा के जिम्मेदार लोग इन सब से आंखे मूंदे हुए है।

प्रधानमंत्री मोदी के कानपुर में पैर फिसलने की घटना हो या गृहमंत्री अमित शाह की कार्यशैली हो या सीएए हो सभी पर इतिखाब की टिप्पणियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं में एसी अनर्गल टिप्पणियां करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई न होने को लेकर अब कार्यकर्ता क्षेत्र के बड़े नेता, सांसद, विधायक और पालिकाध्यक्ष के प्रति भी आक्रोश पनप रहा है।

यहां बता दें कि अल्पसंख्यक मोर्चा का यह पदाधिकारी इन नेताओं के साथ अक्सर सेल्फी शेयर करता है और विधायक का बहुत करीबी माना जाता है। इंतखाब आलम 2017 में हुए पालिका चुनावों में भाजपा के टिकट पर वार्ड-13 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुके हैं किन्तु उनको हार का सामना करना पड़ा था।

इस बारे में जब इंतखाब आलम से बात की तो बोले कि कि वह सीएए के विरोध में हैं, पार्टी के विरोध में नहीं है।

जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल का कहना है कि संगठनात्मक जिला बनने के बाद आंवला की सारी ईकाईयां स्वतः ही भंग चल रही हैं। ऐसे में वह अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष है।

error: Content is protected !!