The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : MLA धर्मपाल का दावा- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली में शामिल होंगे एक लाख लोग

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली

Bareillylive. आंवला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रविवार शाम 5 बजे ऑनलाइन जनसंवाद रैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को ऑनलाइन शामिल कराने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। आंवला विधानसभा क्षेत्र से एक लाख लोगों को इस ऑनलाइन रैली में शामिल कराने का लक्ष्य क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह ने रखा है। यह जानकारी आज विधायक धर्मपाल सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।

क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह बताया कि इस ऑनलाइन जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए निरन्तर क्षेत्र में जनसम्पर्क जारी है। हमारा लक्ष्य है कि इस जनसंवाद में कम से कम एक लाख लोग शामिल हों। इसके लिए हमारे जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल, चेयरमैन संजीव सक्सेना तथा सभी मण्डल अध्यक्ष पिछले कई दिनों से निरन्तर जनसम्पर्क करके लोगों को फेसबुक, ट्विटर आदि माध्यमों की जानकारी आदि की जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं।

साधारण मोबाइल पर पार्टी अध्यक्ष को सुनने के लिए लोगों को एक नम्बर भी उपलब्ध कराया गया है। इस नम्बर को डायल करने के बाद लोग नडडा जी को सुन सकते हैं। इंटरनेट पर विभिन्न एप के माध्यम से पूरी विधानसभा क्षेत्र से एक लाख लोगों को जोड़ने का जो लक्ष्य है। उन्होंने इस लक्ष्य के पूरा होने का दावा भी किया। बताया कि इसके लिए विधानसभा के विभिन्न गांवों में सम्पर्क किया गया है। साथ ही इफको में रहने वाले लोगों के बीच जाकर भी सम्पर्क किया है क्योंकि इफको में शतप्रतिशत लोग इंटरनेट का उपयोग करते है।

error: Content is protected !!