Categories: Bareilly News

अपने पैतृक गाँव ब्रह्मपुर पहुँचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भव्य स्वागत

बदायूं @BareillyLive. भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य प्रथम बार अध्यक्ष बनने के बाद अपने पैतृक गाँव ब्रह्मपुर पहुँचे। वहाँ क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने से पूर्व बदायूँ-बरेली की सीमा पर ग्राम सैनपुर पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण ने हजारों समर्थकों के साथ से उनका अभिनन्दन किया। उसके बाद यह काफिला ग्राम ब्राह्मपुर पहुंचा। रास्ते में कई गांवों में जगह-जगह रोककर उनका भव्य स्वागत किया गया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने गांव में कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार अपने पैतृक गांव आया हूं। क्षेत्रवासियों के स्वागत व स्नेह से अभिभूत हूँ। बचपन से ही पार्टी का काम करना बहुत अच्छा लगता था। गांव से बरेली, मैं कोई विचार और मिशन लेकर नहीं गया था। संगठन में धीरे-धीरे परिश्रम से कार्य करते हुए आप सभी की दुआएं लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष तक पहुँचा हूँ। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में मिलता है। इसका उदाहरण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया।

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि हम सभी को एकजुट होकर आने वाले नगर पालिका और लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरल, सहज और मृदुभाषी हैं। इनमें अपार संगठनात्मक कार्य करने की क्षमताएं है। निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में बृज क्षेत्र इतिहास लिखेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नया कीर्तिमान रचेगी।

इन्होंने भी विचार व्यक्त किये

स्वागत सभा को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, साँसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ० राघवेंद्र शर्मा, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल ने विचार रखे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकांत शर्मा, ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, अतेंद्र विक्रम सिंह, वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, चेयरमैन आकाश वर्मा, चेयरमैन दीपमाला गोयल ,हरिओम पाराशरी, रविंद्र पाल सिंह, उमेश राठौर, राणा प्रताप सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, शारतेंदु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, सीमा राठौर, अग्रवीर गुर्जर, धर्मेंद्र कश्यप, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अनुभव उपाध्याय, मौजूद रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Share
Published by
Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

37 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago