Bareilly News

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पहुँचे बरेली, टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत

BareillyLive : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर शहर भाजपाइयों ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का फूल माला पहना का जोरदार स्वागत किया, जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के पहली बार बरेली आगमन पर फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया, स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सभासद संजीव सिंह यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल आदि पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, उसके बाद प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप किया और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में कार्यकर्ता कोई कमी ना छोड़े व तैयारियों में जुट जाएं और कहा कि चुनावों के आरक्षण की स्थिति जल्द साफ हो जाएगी, ऐसे में तैयारी पूरी रखें साथ ही स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी वोट बनवाने का काम करें, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में सभी को साथ लेकर चलें, पदाधिकारियों ने चुनाव में दावेदारों से आए आवेदन के बारे में भी बताया, भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोहल्ले, वार्ड में प्रवास करें और भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं भाजपा की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें, बूथ समितियों व वार्ड संसाधन समिति के गठन के निर्देश दिए, इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, सभासद ठाकुर संजीव सिंह, प्रवीन मौर्य, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, व्यापारी सचिन चौहान, सुचित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, लोकपाल, कन्हाई लाल सक्सेना, सूरज राठौर समेत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago