Bareilly News

नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचेगी भाजपाः भूपेन्द्र चधौरी

बूथ स्तर पर मजबूत हुआ है संगठनात्मक ढाचाः दुर्विजय शाक्य

बदायूँ @BareillyLive. भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में कृष्णा लॉन में नगर पालिका बदायूँ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। इन दोनों ने ही दावा किया भाजपा निकाय चुनाव में प्रचण्ड जीत के साथ इतिहास रचेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी भारत की संस्कृति के विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है, जिसके लिए कार्यकर्ता कार्य करता है। निकाय चुनाव में अंतिम चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है। मतदान के दिन कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे।

निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता लोगों के घर तक जाएं। उनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। वोट के दिन बूथ स्तर पर अधिक मेहनत की जरूरत होती है। इसकी तैयारी अभी से कर लें। उन्होंने कहा कि जनपद की सात पालिका परिषद और चौदह नगर पंचायतों में भाजपा प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करके प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है। अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर और मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है। हम सबका दायित्व है कि सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनसम्पर्क कर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करें।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एमएलसी वागीश पाठक पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव नगर पालिका प्रत्याशी दीपमाला गोयल शैलेन्द्र मोहन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago