Bareilly News

BJP बूथ अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई, CO से मिले यशवंत, बोले- गुंडई बर्दाश्त नहीं

आंवला (बरेली)। ग्राम मनौना में भाजपा बूथ अध्यक्ष को घेरकर बेरहमी के साथ पीटे जाने पर युवा भाजपा नेता यशवंत सिंह अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ सीओ आंवला से मिले। घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यशवंत ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यशवंत सिंह ने सीओ से यह भी मांग की कि नगर में कोचिंग सेन्टरों व स्कूलों के बाहर मजनुओं के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए ताकि छात्राएं भयमुक्त होकर आ-जा सकें। उन्हांने कहा कि योगी सरकार भयमुक्त समाज के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि मनौना ग्राम के भाजपा बूथ अध्यक्ष इरशाद अपने ही ग्राम के विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमिताओं को लेकर निरन्तर जनसूचना व शिकायतें करते रहते हैं। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये विकास कार्यों की एक लम्बी शिकायत अधिकारियों से की तथा प्रदर्शन भी किया।

इरशाद का कहना है कि इससे बौखलाये ग्राम प्रधान द्वारा उस पर जानलेवा हमला कराया गया है। बुधवार की शाम घटना की जानकारी मिली तो जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल व चेयरमैन संजीव सक्सेना व मनोज मौर्य ने इंस्पेक्टर आंवला का घेराव किया। इसके बाद पुलिस द्वारा उनसीआर दर्ज कर इरशाद को मेडिकल हेतु भेज दिया गया। उसकी हालत अति गंभीर होने पर उसे तत्काल बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अपने पिता आंवला विधायक धर्मपाल सिंह के साथ युवा नेता यशवंत सिंह ने बरेली पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना तथा हरसंभव मदद की बात कही। इस दौरान भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय, सुरेश बाबू पाण्डेय, अखिलेश मौर्य, श्रीराम गौतम, दिवाकर शर्मा, गौरव शर्मा, दुर्गेश सक्सेना, प्रिंस शर्मा, आशीष हिन्दू, सीपी लोधी, कुलदीप सिंह, इन्द्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago