Categories: Bareilly NewsNews

क्रान्ति दिवस पर भाजपाईयों ने किया रक्तदान, निकाला मशाल जुलूस

बरेली। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर आयोजनों की श्रृंखला में क्रान्ति दिवस पर गंगाचरण अस्पताल में भाजपाईयों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जनपद को जल्द ओडीएफ धोषित करना है, इससे बरेली प्रदेश में अव्वल नम्बर पर आ जायेगा। पूरे प्रदेश में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

बरेली जिले में सैकड़ो भाजपाईयों ने रक्तदान किया । इस शिविर का संयोजन गंगाचरण अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने किया था। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा के साथ सभी जाति व धर्म के लोग जुड़ रहे हैं। अपराध पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अगर कोई विधायक किसी अपराधी को थाने से छुड़ाता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी विधायक पर कार्रवाई होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, विधायक पप्पू भरतौल, डा.अरूण कुमार, गुलशन आनन्द, केसर सिंह गंगवार, देवेंद्र जोशी, राजकुमार गुप्ता, पूरनलाल लोधी, सुशील कुमार, राज बहादुर, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के नेतृत्व में शहर में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस कुतुबखाना से शुरू होकर कोतवाली, नावल्टी चौराहे से होता पटेल चौक पर सम्पन्न हुआ। इसमें प्रतेश पाण्डे, संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

32 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago