The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा का लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को साकार करना : पवन शर्मा

Bareillylive : संगठन पर्व के चलते शहर के मीरगंज विधानसभा के मंडल मीरगंज व मंडल फतेहगंज पश्चिमी की मंडल कार्यशाला हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार उपस्थित रहे। मंडल कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे।

जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्य्ता पर्व के बाद संगठन चुनाव पर्व की सोलह नवंबर से शुरुआत होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के संगठनात्मक चुनाव से संबंधित नियमावली की चर्चां करते हुए चुनाव की पूर्णं योजना बनाईं। उन्होंने कहा कि हम उस संगठन का चुनाव कराने जा रहें है जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। वर्तमान में भाजपा की सदस्यता ग्यारह करोड़ है। भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो विचार और सिद्धांतों पर आधारित है। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतकर सरकार बनाना कभी नहीं रहा है बल्कि भाजपा का लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय को साकार करना रहा
है। उन्होंने शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को सोशल इंजीनियरिंग का महत्व समझाया और उनसे कहा कि सक्रिय सदस्यों में से ही बूथ अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन करना है। साथ ही बूथ समिति में 33 फीसदी महिलाओं को भी सदस्य बनाना है।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बूथ समितियों में सभी जाति-वर्गों का प्रतिनिधित्व हो ये सुनिश्चित करे। ताकि सभी समुदायों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। उन्हॉने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो संगठनात्मक चुनाव को पारदर्शिता से संपन्न कराती है। बूथ अध्य्क्ष और पन्ना प्रमुख हमारी पार्टी को रीढ है।

इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डॉ डीसी वर्मा, सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, जिला मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मीरगंज कृष्ण गोपाल, ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज पश्चिमी सत्येंद्र यादव, तेजेश्वरी सिंह, मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी, कुलबीर सिंह, सौरव पाठक आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!