The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा के सतीश महाना होंगे विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष का भी मिला समर्थन

सतीश महाना

लखनऊ : कानपुर के महाराजपुर से भाजपा विधायक सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के नये अध्यक्ष होंगे। वह हृदयनारायण दीक्षित का स्थान लेंगे। लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीते सतीश महाना योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री थे।

 विधानसभा अध्यक्ष पद पर 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार को दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ उनकानामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर उनके निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार को दोपहर तीन बजे की जाएगी। माना जा रहा है कि विपक्ष का भी महाना को पूरा समर्थन है।

महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्षी दलों ने भी सतीश महाना को समर्थन दिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ उनकी पार्टी के विधायक विनोद कुमार ने भी सतीश महाना का समर्थन किया है।

यगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्रियों की सूची में सतीश महाना का नाम नहीं था। इसी के बाद से कयास लग रहे थी कि उनको विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा। वह 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक बने हैं।

error: Content is protected !!