Bareilly News

बरेली पहुंची शिवानी दीदी, बताएंगी-जिंदगी कैसे बने खुशहाल

विज्ञान और अध्यात्म के मेल से शानदान बनेगा जीवन : राधा दीदी

बरेली @BareillyLive.। ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी बरेली पहुंच चुकी हैं। वह आज शाम को साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक बरेली के लोगों को जिन्दगी को खुशहाल बनाने के गुर सिखाएंगी। शिवानी दीदी पहली बार बरेली पहुंची हैं। ‘जिंदगी कैसे बने खुशहाल’ नाम से उनका कार्यक्रम आज शाम यहां बिशप मण्डल इण्टर कॉलेज मैदान पर निर्धारित है।

इससे पूर्व सोमवार को ‘जिंदगी कैसे बने खुशहाल’ कार्यक्रम के बारे में प्रधान डाकघर के निकट स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेण्टर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में बताया गया कि आज के भौतिकवादी दौर में लोग दूसरे को सुधारने की बात करते हैं। सब ब्लेम गेम खेलते हैं। इसके विपरीत यदि स्वयं पर मेहनत की जाए और स्वयं को बदला जाए तो जीवन सुधर सकता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लखनऊ केन्द्र की राधा बहन ने प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि जिंदगी बन खुशहाल का संदेश देने के लिए बरेली में पहली बार शिवानी दीदी आ रही है। बताया कि 21 नवंबर को विशप मॉडल इंटर कॉलेज के मैदान में शाम 5ः30 बजे से 8ः00 बजे तक उनका प्रवचन होगा। शिवानी दीदी अमेरिका, ब्रिटेन समेत विश्व के कई देशों में भ्रमण कर चुकी है। वह भारतीय अध्यात्म के साथ भौतिकवादी युग में योग और अध्यात्म के द्वारा सुख और शांति का संदेश दे रही है। कहा कि आज के दौर में सुखी जीवन जीने के लिए हमें स्वयं में परिवर्तन करना होगा। तभी समाज में सुख शांति और आनंद उत्पन्न हो सकता है। इस मौके पर बरेली केन्द्र संचालिका पार्वती बहन मौजूद रही।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago