The Voice of Bareilly since 2010

छावनी परिषद की बैठक : कैण्ट को आदर्श बनाने की रुपरेखा तय

छावनी परिषद की बैठकबरेली। सोमवार को हुई छावनी परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये। बैठक में कैंट क्षेत्र को आदर्श बनाने की रूपरेखा तय की गई। क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निमाण और सफाई के लिए कर्मचारियों की संविदा पर तैनाती का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने की।

51 लाख रुपये से होगा सौन्दर्यीयकरण

इस वित्तीय वर्ष कैंट क्षेत्र में कई मरम्मत के काम भी होंगे। इसमें रंग-रोगन, चित्रकला और आपका स्वागत द्वार आदि पर पांच लाख, कैंट जनरल अस्पताल परिसर की सड़क ठीक करने के लिए साढ़े पांच लाख, शहनाई बरातघर पार्किग व सड़क रिपेयोरग के लिए साढ़े चार लाख, कैंट सीमा में बीएसएनएल कार्यालय की ओर से नटराज-जंक्शन रोड तक सड़क रिपेयोरग के लिए साढ़े 12 लाख, ऑफिस कैंपस के पास जल निकासी के लिए नालियों की मरम्मत, बीआइ बाजार के पास किंग फोटो स्टूडियो व एलएओ ऑफिस के पास टाइलयुक्त फुटपाथ के लिए करीब तीन लाख खर्च का प्रावधान रखा है। कुल 51 लाख से इलाके में सुंदरीकरण होगा।

संविदा पर रखे जाएंगे 20 कर्मचारी

पूर्व में सफाई कर्मचारियों के हटने से कैंट क्षेत्र की सफाई व्यवस्था लचर हो गई थी। ऐसे में सफाई को कैंट क्षेत्र के लिए बीस कर्मचारी संविदा पर रखना तय हुआ। इसमें सफाई कर्मचारियों के अलावा कारपेंटर, प्लंबर भी शामिल हैं। कुशल कर्मचारियों को प्रति माह करीब साढ़े बारह हजार, अर्द्धकुशल कर्मचारी के करीब 11 हजार रुपये और अकुशल कर्मचारी के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये न्यूनतम दर रखी गई है।

पेश किया गया जनवरी का लेखा-जोखा

सामान्य बोर्ड बैठक में जनवरी महीने में खर्च हुए 2.11 करोड़ खर्च के साथ जनवरी का मासिक लेखा भी पेश किया। इसमें शुरूआती जमापूंजी 1.54 लाख, अर्जित आय 7.16 करोड़ रुपये के साथ कुल आमदनी करीब 7.18 करोड़ रुपये हुई। फिलहाल, कैंट बोर्ड के खाते में करीब 7.17 करोड़ रुपये शेष हैं।

error: Content is protected !!