The Voice of Bareilly since 2010

Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। बुकमाईशो ( Bookmyshow) ने अपने स्ट्रीम वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को भारत में लॉन्च कर दिया है। अभी तक इसका मूवी टिकट और लाइव शोज की टिकट बुकिंग के लिए उपयोग किया जाता था। कोरोना वायरस महामारी के बीच ओटीटी प्लेटफार्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 600  से ज्यादा मूवी देखने को मिलेंगी।

Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल एंड्राडइ और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है। यहां अपनी पसंदीदा मूवी देखने के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा या फिर वे रेंट पर भी मूवी देख सकते हैं। यहां नई मूवी के साथ ही पुरानी हिंदी मूवी भी देखने को मिलेगी।  

ऐसे देख सकेंगे मूवी

अगर आप बुकमाईशो में मूवी स्ट्रीम का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए Bookmyshow ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद ऐप ओपन करें। ऐप ओपन होते ही टॉप में स्ट्रीम का विकल्प मिलेगा। स्ट्रीम पर क्लिक करते ही यहां कई मूवी के विकल्प मिलेंगे। इनमें से जिस मूवी को देखना चाहते हैं उसे रेंट पर भी ले सकते हैं।

Bookmyshow की इस सुविधा के बाद यूजर्स अब घर बैठे थिएटर जाए बिना ही मूवी का मजा ले सकेंगे। इसके लिए केवल टिकट खरीदना होगा। आप चाहें तो मूवी को रेंट पर भी ले सकेंगे। यहां 600 से ज्यादा मूवी और 72,000 घंटो से ज्यादा का कंटेंट मौजूद है। इस प्लेटफार्म पर शुक्रवार को कई मार्की प्रीमियर भी होंगे। अभी तक मूवी टिकट और लाइव शोज की टिकट बुकिंग के लिए उपयोग किया जाता था।

error: Content is protected !!