The Voice of Bareilly since 2010

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल करके नाथ नगरी की शान बने वरदान

Bareillylive : एक कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही नज़र आ जाते हैं, अर्थात जो बच्चे भविष्य रचियता होते हैं वो अपने क्रिया कलापों से शुरुवात में ही अपनी प्रतिभा जगजाहिर कर देते हैं ऐसे ही नाथ नगरी में एक बालक हैं वरदान।

वरदान शर्मा कक्षा 11 के छात्र है जो की हार्टमेंन कॉलेज में पड़ते है उनके पिता आशीष शर्मा एक कंपनी मैं मैनेजर है और माँ स्वयं का एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाती है और उनका छोटा भाई जोकि कक्षा 8 मे पड़ता है वो म्यूजिक में अपना करियर बनना चाहता है और उसके लिए वह प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा हैं। वरदान भी एयर फोर्स में जाकर देश की सेवा करना चाहते है इससे पहले भी वरदान इंडिया vs मलेशिया ताइक्वांडो चैंपियन शिप में गोल्ड मैडल हासिल करके अपने गुरु श्री दिनेश वैश और अपने कॉलेज का नाम रौशन कर चुके है। इसके अतिरिक्त वरदान और भी कई चैंपियनशिप में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। वरदान एवं उनके माता पिता इस अचीवमेंट के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सभी कोचेस एवं मुख्यता अपने कोच दिनेश वैश जी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उनके माता पिता वरदान के उज्जवल भविष्य की कामनाकरतेहै।

error: Content is protected !!