The Voice of Bareilly since 2010

ब्रह्माकुमारी संस्था ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए की व्यसन मुक्ति पर कार्यशाला

BareillyLive., प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा रोडवेज के कर्मचारियों एवं चालक – परिचालकों के लिए 3 दिवसीय ‘राजयोग द्वारा नशा एवं व्यसन मुक्ति कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। प्रथम दिन इस कार्यक्रम में राजयोगी अजीत कृष्ण जी ने बताया कि आज हम सभी अपने कार्य क्षेत्र मे इतने बिजी हो गए है कि हमे खुद हमारे लिए ही समय नहीं है, जिसका परिणाम ये है कि हम तनाव ग्रस्त होते जा रहे है। जिससे हम तो परेशान है ही, साथ मे हमारे परिवार वाले और जिस कार्य क्षेत्र से हम जुड़े है वह भी परेशान है। इसलिए हमें खुद और दूसरों को सुखी बनाना है तो हमे खुद के लिए समय देना होगा और आध्यात्मिक जीवन शैली को अपनाना होगा। बीके पारुल बहन ने व्यसनों के बारे मे बताया कि जब चालक कोई भी नशा करके वाहन चलाता है तो सिर्फ उसकी ही जिन्दगी खतरे मे नहीं होती बल्कि उसके साथ जो लोग सफर कर रहे है उनकी जिन्दगी भी खतरे मे होती है, इसलिए आपको किसी भी प्रकार का व्यसन नहीं करना चाहिए। जितना पैसा हम शराब, गुटखा, पान मसाला आदि पर खर्च करते है अगर वही पैसा हम अपने परिवार पर खर्च करें तो हमारा परिवार और हम सदा खुश रहेगे। ब्रह्माकुमारी नीता दीदी ने सभी को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन चौपला स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर हुआ। इस कार्यक्रम मे रोडवेज के 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!