Categories: Bareilly News

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गयी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि

बरेली लाइव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की “15 वीं पुण्य तिथि” को आज चौपला रोड स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द्र में ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी नीता बहन जी ने दादी जी के चरित्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादी जी ममता और स्नेह की साक्षात मूरत थी, उनकी ममतामई पालन का ही कमाल है कि आज २५००० से अधिक बहनों ने स्वयं को समाज सेवा और विश्व कल्याण के कार्य में अर्पण कर दिया। दादी जी ने शांति दूत बनकर सारे विश्व में शांति का संदेश फैलाया। दादी जी को तीन राष्ट्रीय स्तर पर शांतिदूत पुरस्कार एवं दो अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्राप्त हुए। दादी जी ने 38 वर्ष निर्विघ्न संस्था को संभाला और उनके कुशल प्रबंधन, नेतृत्व, त्याग और मेहनत से संस्था प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ती गई और आज आध्यात्म और मेडिटेशन का संदेश १४० देशो तक पहुंच गया और संस्था छोटे से पेड़ से बहुत बड़े विशाल वट वृक्ष के रूप में फैलती चली गई। संस्था ने ५ जून से दादी जी की पुण्य तिथि २५ अगस्त तक ४० लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था और संस्था ने ४० लाख से भी अधिक पौधे लगाए ।इस मौके पर संस्था के 200 भाई बहनों ने पौधे अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। जिसमें ए एन ए कॉलेज के चेयरमैन संजय आनंद, बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एन एल शर्मा, डायरेक्टर चीफ इंजीनियर मिलिटरी अजीत कृष्ण सिंह ने भी दादी जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पारूल बहन, रजनी बहन, अनुराग भाई, अनूप भाई, मोहित भाई, सुरेश भाई आदि ने विशेष सहयोग दिया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

5 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

5 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

10 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

24 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago