The Voice of Bareilly since 2010

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनायी गयी महात्मा बुद्ध की जयंती

महात्मा बुद्ध जयंतीबरेली। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने अहिंसा का जो पाठ सिखाया उसने भारत को एक नई दिशा दी। जहां सम्राट अशोक की युद्ध की दिशा पर थे, वहीं वो गौतम बुद्ध की शिक्षा से प्रेरित होकर बौद्ध भिक्षु बनकर संसार को नई रोशनी दे गये।

महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि शान्ति के संदेश का ये सबूत है कि आज बौद्ध धर्म दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। कार्यक्रम का संचाालन हैदर अली ने किया। विचार रखने वालो में प्रमोद विष्ट, प्रमोद यादव, दीपक शर्मा, गुरू प्रसाद काले रहे।

गोष्ठी में वैभव गंगवार, सुनील यादव, सर्वेश सैनी, भारती चैहान, तनवीर उल इस्लाम, शब्बो खान, गौरव यादव, असलम खान आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!