Bareilly News

बरेली में सर्राफा व्यापारी की लूटपाट के बाद गला दबाकर हत्या

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बहेड़ी में बुधवार को एक सर्राफ व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गयी। व्यापारी के गले पर किसी कपड़े से गला घोटने के निशान दिखाई दे रहे थे जिसके चलते गला दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

रामलीला गौटिया में रहने वाले विनय महाजन उर्फ राजू सर्राफा व्यापारी होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी थे। वह गिरवी गांठ और ब्याज का भी कारोबार करते थे। वह यहां अकेले रहते थे। पिछले दिनों उन्होंने 10 लाख रुपये का पॉपुलर बेचा था। उनका एक भाई के साथ भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात को किसी समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। घर से काफी सामान लूट ले गए। सोना-चांदी और रुपये लूटे जाने की भी आशंका है। मामले की सूचना शाहजहांपुर में रहने वाले उनके छोटे भाई अरुण कुमार और मां को दी गयी। इसके बाद वह बहेड़ी पहुंचे। उन्होंने लूटपाट कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की।

पुलिस के मुताबिक विनय के गले पर कपड़े से गला खींचने के निशान के साथ ही कुछ खरोंच के निशान भी थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले विनय के साथ हाथापाई हुई, बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। चूंकि जब तक पुलिस पहुंची, शव अकड़ चुका था, इस कारण यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि विनय की हत्या सरेशाम ही की गई होगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि विनय का अपने भाई राकेश के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे भाई अरुण कुमार ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट कर हत्या किया जाने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच-पड़ताल में किसी परिचित का नाम सामने आ रहा है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago