The Voice of Bareilly since 2010

भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना कर सर्व समाज ने लिया माँ गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ का संकल्प

BareillyLive : ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति परिवार, बरेली के संयुक्त तत्वाधान में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर यम द्वितीया पूजन समारोह का आयोजन सन 1961 के प्राचीनतम श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर बरेली के प्रांगण में सांय काल किया गया। इस अवसर पर 2100 दीप जलाकर दीपदान किया गया, साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के बाद विधिवत मंत्रो के साथ हवन किया गया। भगवान चित्रगुप्तजी सर्व समाज के भगवान क्यों और कैसे विषय पर विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ ही कलम दवात का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, पूर्व आर एस एस प्रचारक डॉ. डी सी शर्मा, पार्षद सतीश कातिब ने समस्त विश्व के लोगों के जन्म मरण का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उपस्थित जनों को रूबरू कराते हुए सभी से भगवान चित्रगुप्त जी का प्रतिदिन नमन एवं पूजन की अप्रील की।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं जो हम सभी के जीवन का लेखा जोखा रखते हैं, सर्व समाज को उनकी प्रतिदिन पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ तथा रक्तदान महादान की शपथ ली। इससे पूर्व गणमान्य मुख्य अतिथियों ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। तदुपरांत भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना की गई। पूजन राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अन्त में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशेष कुमार, मनीष रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने की। आभार सरंक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान चित्रगुप्त जी की भूमिका में राहुल तिवारी का अविस्मरणीय अभिनय रहा।

कार्यक्रम में डॉ. रजनीश सक्सेना, गुलशन आनंद, डॉ. डी सी शर्मा, सतीश कातिब, सी एल शर्मा, पवन सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, शिव कुमार बरतरिया, डॉ. राम कुमार आर्य, विशेष कुमार, मनीष रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय, आशीष प्रधान, अभिषेक सक्सेना, अनुजकांत सक्सेना, संजीव सक्सेना, अंकुर सक्सेना, शशिकांत गौतम, अपुल श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, अनिल मिश्रा, हरजीत कौर, मंजीत कौर, रवि सक्सेना, अरविंद कुमार, इंदु सेठी, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, संगीता सक्सेना, सुनील अग्रवाल, पुष्पलता अग्रवाल, ऋजुराज आर्य, शैलेंद्र सिंह, श्वेता सक्सेना, सौरभ सक्सेना, प्रियंका प्रधान, विनीता प्रधान, राहुल सक्सेना, आदर्श सूद, मयंक शंखधार, संदीप सक्सेना आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

error: Content is protected !!