The Voice of Bareilly since 2010

Byju’s Crisis : सालभर पहले था 17,000 करोड़ का मालिक, अब नेट वर्थ हुई जीरो

बायजू रवींद्रन को एक और धक्का लगा है। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की नयी सूची में उनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है। बायजू रविंद्रन सालभर पहले देश के सबसे युवा अरबपतियों की सूची में शामिल थे।

बायजू रवींद्रन को एक और धक्का लगा है। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की नयी सूची में उनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है। बायजू रविंद्रन सालभर पहले देश के सबसे युवा अरबपतियों की सूची में शामिल थे।

नयी दिल्ली :  कभी भारत की सबसे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित एडटेक कंपनी का दर्जा प्राप्त बायजू (Byjus) शून्य से शिखर का सफर तय करने के बाद फर्श पर आ गिरी है। कंपनी का वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब है। वैल्यूएशन सालभर में घटकर 22 अरब डॉलर से एक अरब डॉलर पर आ गया है। कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा है और उनकी लगातार छंटनी की जा रही है। अब कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran)  को भी तगड़ा झटका लगा है। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की नयी सूची में उनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है।

कंपनी में जारी नकदी संकट के चलते हालात काफी बिगड़ गए हैं। कंपनी की वैल्यूएशन सालभर में घटकर 22 अरब डॉलर से एक अरब डॉलर पर आ गई है। कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। अब बायजू रवींद्रन को एक और धक्का लगा है। फोर्ब्स (Forbes)  की दुनिया के अरबपतियों की नई लिस्ट में उनकी नेटवर्थ जीरो आंकी गई है। बायजू रविंद्रन सालभर पहले देश के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल थे। एक साल पहले उनकी नेटवर्थ करीब 17545 करोड़ रुपये थी। अब फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 (Forbes Billionaire Index 2024) के मुताबिक, बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ गिरकर जीरो रुपये पर आ गई है।

फोर्ब्स के मुताबिक, पिछले साल की सूची के मुकाबले इस साल सिर्फ चार लोग ही इससे बाहर गए हैं। इनमें से एक बायजू रविंद्रन भी हैं। पिछले एक साल से जारी संकट के बाद ब्लैकरॉक ने एडटेक कंपनी बायजू की वैल्युएशन 22 अरब डॉलर से घटकर 1 अरब डॉलर कर दी थी।

2011 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

बायजू की स्थापना 2011 में हुई थी। यह कंपनी काफी तेजी से आगे बढ़ी और कोरोना महामारी के समय इसके बिजनेस में काफी उछाल आया। साल 2022 में इसने 22 अरब डॉलर की बड़ी वैल्युएशन हासिल कर ली। इस दौरान कंपनी ने जल्दी-जल्दी मिल रही सफलता से उत्साहित होकर अमेरिका में भी कदम रखा लेकिन इसके बाद लगातार कंपनी को झटके पर झटके लगते रहे। इसके बाद बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ निवेशकों में विवाद छिड़ गया। अब हालत यह है कि बायजू जनवरी, 2024 से ही अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। साथ ही कंपनी में लगातार छंटनी भी जारी है।

error: Content is protected !!