Bareillylive : सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने 28 सदस्यीय कमेटी की घोषणा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की संस्तुति पर आज पार्टी कार्यालय पर की। इस कड़ी में आज पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई, इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। 125 – कैंट विधानसभा की कमेटी में रोहित राजपूत की अध्यक्षता में इश्तियाक सकलैनी को महासचिव व उपाध्यक्षो में पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, सी. पी आर्या, दानिश अज़हर व योगेश गंगवार को सौंपी है तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र बिक्रम सिंह को व सचिव पद की जिम्मेदारी नीरज सैनी, एड. राजेंद्र लोधी, रजत यादव, कुलदीप राना व सलीम अंसारी को दी गई है। वहीं सुनील यादव, श्याम सिंह यादव, आदित्य सोम वर्मा, मुकेश मिश्रा, गोपाल लोधी को सदस्य बनाया है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देतें हुए कहा कि कैंट विधानसभा की कमेटी में सभी जाति व वर्गो को सम्मान दिया गया है रोहित राजपूत ने बहुत मज़बूत कमेटी का गठन किया है सभी लोग मिलकर 2027 में कैंट विधानसभा निश्चित रूप से जीतेंगे। इस अवसर पर शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, डॉक्टर अनीस बेग, राजेश मौर्या, इश्तियाक सकलैनी, महेंद्र बिक्रम सिंह, ऋषि यादव, नाजिम कुरैशी, भगवान दास लोधी, दिलीप कुमार, जितेंद्र लोधी, गया राम लोधी, रजत यादव, संजीव कश्यप, सी. पी. आर्या, हरिओम प्रजापति आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।





