The Voice of Bareilly since 2010

CBSE 10th Result 2020: 10वीं क्लास का रिजल्ट बुधवार को जारी होगा

नई दिल्ली। (CBSE 10th Result 2020)  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की वर्ष 2020 की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी होगा। छात्र-छात्राएं इसे cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, “सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे बुधवार 15 जुलाई 2020 को जारी किए जाएंगे।” 10वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

सीबीएसई ने 12वी क्लास का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया था। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.78 प्रतिशत विद्यार्थी बच्चे पास हुए हैं। छात्र-छात्राएं अपने स्कूल के अलावा डिजिलॉकर से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। 

error: Content is protected !!