The Voice of Bareilly since 2010

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण कर मनाया गया तीज का त्योहार

बरेली लाइव। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में तीज महोत्सव एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त व छात्राओं ने संस्थान के सरस्वती छात्रावास में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया।

तीज महोत्सव के अवसर पर संस्थान में मेंहदी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की प्रथम महिला श्रीमती सुनीता दत्त ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया।

संस्थान के डा. बीना मिश्रा, डा. सोनल ने छात्राओं को प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलक्षना, संगीता एवं अन्य छात्राओं ने भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर संस्थान के डॉ सत्यवीर सिंह मालिक, डॉ समीर श्रीवास्तव, डा. सोनल, नसीर अहमद, मनोज सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!