Bareilly News

केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहुंचे पीलिया नदी, कहा-जरूरी है नदियों का पुनरुद्धार

BareillyLive. आंवला। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार रविवार को पीलिया नदी पर पहुंचे तथा यहां चल रहे नदी के पुनरुद्धार कार्य की तारीफ की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में नदियां और तालाब सूख चुके हैं ऐसे में किसी नदी को पुनर्जीवित करना बहुत महान कार्य है। उन्होंने इसके लिए आंवला विधायक धर्मपाल सिंह की जमकर प्रशंसा की।

संतोष गंगवार ने कहा कि निश्चय ही आंवला विधायक का यह प्रयास आने वाले समय में हजारों किसानों को लाभान्वित करेगा। कहा कि इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा। भूजल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। साथ आये गुलशन आनंद , विधायक डी.सी. वर्मा और डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने भी संतोष गंगवार के साथ श्रमदान किया।

आसपास के मौलवी भी पहुंचे श्रमदान करने

रविवार को खास बात यह रही के आसपास रहने वाले मौलवियों ने भी पीलिया नदी (पीलाखार नदी) पर पहुंचकर श्रमदान किया। वहीं विधायक पुत्र यशवंत सिंह ने बताया कि कल सोमवार को यहां अनेक साधु-संत भी आकर श्रमदान करेंगे। बताया कि 10 जून को इस पूरे कार्य में प्रमुखता से श्रमदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

यहां बता दें कि क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह द्वारा महाभारत कालीन विलुप्त हो चुकी पीलिया नदी के पुनर्जीवित के संकल्प में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमदान कर रहे हैं।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

36 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago