The Voice of Bareilly since 2010

श्री चित्रगुप्त जी की निकली चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा, भक्तजनों ने लिया दर्शन लाभ

BareillyLive : गत रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा श्री चित्रगुप्त धाम टोल प्लाजा फतेहगंज पश्चिमी मे सैकड़ों भक्तजनों के साथ निकली। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की वंदना और आरती करने के बाद यात्रा को डॉ शिव कुमार, कार्यक्रम संयोजक विवेक सक्सेना, रामवीर सिंह, संजय शर्मा, गोविंद सक्सेना एडवोकेट, कैप्टन राजेश सक्सेना, शरद सक्सेना, अशोक सक्सेना, चंद्र प्रकाश सक्सेना शहर के अन्य कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि अनिल सक्सेना एडवोकेट एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा का सीबीगंज, कर्मचारी नगर, मां पूर्णागिरी मंदिर के पास बसंत बिहार में सुनील सक्सेना आदि ने स्वागत किया, उसके बाद शास्त्री नगर, इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, नॉर्थ सिटी, सनसिटी, महानगर कॉलोनी में डा अजय सक्सेना पूर्व पार्षद एंव डा विकास वर्मा ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की यात्रा का स्वागत किया। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की चरण पादुका यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने भी शामिल होकर आरती की व सभी भक्तगणों को बधाई दी एवं आगे भी ऐसे ही 9 सितंबर के कार्यक्रम में पूरी मजबूती के साथ एकता का परिचय देने का आवाहन किया। उक्त यात्रा का सूद धर्म कांटा, मठिया नवाब का ठेरा क्षेत्र में हजारों चित्रांश परिवारों के साथ सनातनी हिंदू समाज के समस्त लोगों ने चित्रगुप्त जी की चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

चित्रगुप्त चौक पर पहुंचकर श्री चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर आचार्य श्री सच्चिदानंद जी, अनिलेश सक्सेना, शालिनी जौहरी, पूर्व पार्षद दीपक सक्सैना ने कलम दवात का पूजन कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात आशीर्वाद यात्रा का संकट मोचन मंदिर चाहबाई पर डॉ अंशु सक्सेना, एमडी सक्सेना, दिनेश्वर दयाल सक्सेना के साथ साथ हजारों माता बहनों ने पूजा अर्चना की और अपने परिवार व समस्त सनातनी समाज को खुशहाल रखने की कामना की। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी की चरण पादुका यात्रा अपने गंतव्य की ओर बड़ी, रास्ते भर मोटरसाइकिल पर भक्तगण ढोल नगाड़ा के साथ चलते रहे। जिनमें अनूप दीपक सक्सेना, डबल सक्सेना, सुशील सक्सेना, स्वाति सक्सैना, आलोक प्रधान, संदीप सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, आशीष सक्सेना, अरनव सक्सेना आदि प्रमुख रहे। यात्रा उसके बाद मणिनाथ, 84 घंटा मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर करगैना के बाद श्री तपेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचीं जहां भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती कर समापन किया गया एवं सबने पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम आयोजकों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना शामिल रहे।

error: Content is protected !!