U.P. News

चौरी-चौरा महोत्सव : 50 हजार लोगों ने मातरम् गाकर बनाया विश्व रिकार्ड, डेढ़ लाख से अधिक वीडियो अपलोड

गोरखपुर। चौरी-चौरा महोत्‍सव के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर विश्‍व रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वंदे मातरम् के पहले छंद के गायन के वीडियो अपलोड किए। विश्‍व रिकार्ड बनाने का यह अभियान बुधवार को शुरू हो गया था। 

चार फरवरी 1922 की तारीख भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम का एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। इस दिन गोरी सरकार के अत्याचारों से गुस्‍साई भीड़ ने थाने पर हमला बोलकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में 11 सत्‍याग्रही शहीद हो गए थे जबकि 22 पुलिसकर्मी मारे गए। इस घटना से आहत महात्‍मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। चौरी-चौरा कांड भारतीय इतिहास में अमिट अध्‍याय के तौर पर जुड़ गया। 

इस ऐतिहासिक कांड के शताब्‍दी वर्ष महोत्‍सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया। वह नई दिल्‍ली से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्धारित समय से पहले पौने 10 बजे ही समारोह स्‍थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वैश्य समाज को अपना स्वाभिमान व सम्मान बचाने हेतु अब जागृत होना होगा : रवि प्रकाश

Bareillylive : वैश्य समाज को नए सिरे से अपने अधिकारों के लिए, अपनी भागीदारी के…

3 hours ago

चित्रांशो ने शास्त्री जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Bareillylive : देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती…

3 hours ago

आई एम ए ब्लड बैंक बरेली ने रक्तवीरो का किया सम्मान, ऐडीजी जोन रहे मुख्य अतिथि

Bareillylive : उत्तर भारत में अपनी धाक जमा चुके इंडियन मेडिकल एसोसिशन की बरेली इकाई…

4 hours ago

शाहदाना वली साहब के उर्से मुबारक़ में सपाइयों ने शिरकत कर की चादर पोशी

Bareillylive : समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि…

5 hours ago

गोवंश की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे : विधायक अरविन्द सिंह

Bareillylive : गोवंश की समस्या को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.…

5 hours ago

सिर्फ भाजपा ही ऐसी जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी पहुंच सकता है शीर्ष पर :उमेश कठेरिया

Bareillylive : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष बरेली उमेश…

6 hours ago