Categories: Bareilly NewsNews

आलू 8 और प्याज 45 रुपये किलो मिलेगा

बरेली, 4 सितम्बर। प्रशासन की घुड़की और मंडी में आलू-प्याज की आमद बढ़ने से सब्जियों के दाम गिरने लगे हैं। सोमवार से सब्जी, आलू, प्याज, आटा, दाल आदि सस्ती दरों पर बिकना शुरू होगा। मंडी एसोसियेशन और व्यापार मंडल ने सस्ती दरों पर सप्लाई देने का वादा किया है।

पूरे सावन प्याज और दालों आदि पर मनमानी कीमतें वसूली गयी। पिछले दिनों जब लोग सड़कों पर उतरना शुरू हो गए तो प्रशासन ने व्यापारियों से मदद मांगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बैठक बुलायी और सस्ती दरों पर खाद्यान्न, सब्जी आदि उपलब्ध करने का आग्रह किया। थोक सब्जी मंडी एसोसियेशन अध्यक्ष शुजा उर्रहमान ने प्याज 50 रुपये प्रति किलो सप्लाई का वादा किया था, उस समय बाजार में प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा था।

रहमान ने कहा कि दरें मंडी के हिसाब से बदलती रहेंगी। उद्योग व्यापार मंडल नेता राजेंद्र गुप्ता और अवधेश अग्रवाल ने कहा कि सस्ती दरों पर आटा और दालें आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इन नेताओं ने कहा कि थोक कीमत पर ग्राहकों को सामान बेंचा जाएगा। बैठक में तय हुआ था कि सोमवार से अर्बन हाट और कर्मचारी कल्याण निगम कैंटीन समेत चार स्थानों पर बिक्री केंद्र खुलेंगे। केंद्र आवश्यकतानुसार बढ़ाए भी जाएंगे।

थोक मंडी एसोसियेशन और व्यापार मंडल नेताओं ने अर्बन हाट समेत चार केंद्रों पर सस्ता प्याज और सब्जी बेंचने की तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह 11 बजे बिक्री केंद्र का उद्घाटन होगा।

खुदरा मूल्य तय (रुपये/ किलो)
प्याज पुरानी———— 45
आलू——————– 8 से 18
तरोई——————- 5
टमाटर—————– 25
लौकी—————— 10
अरबी——————-15
आटा——————- 18

थोक बाजार भाव पर सब्जी, आलू, प्याज, आटा आदि सोमवार से बिकना शुरू होगा। व्यापारी संगठनों के सहयोग से ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त सामग्री मिलेगी। – अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago