The Voice of Bareilly since 2010

सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के बाल कलाकारों ने की रामायण के विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुति

BareillyLive: सिविल लाइंस स्थित सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र व छात्राओं द्वारा दीपोत्सव पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण रामायण का मंचन किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक अजीत भटनागर एवं अमिता भटनागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके उपरांत कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा रामायण के विभिन्न दृश्यों जैसे सीता विवाह, कैकेयी वरदान, सीता हरण, अशोक वाटिका, राम सेतू पुल निर्माण एवं श्रीराम व रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध आदि का मंचन किया गया। रामायण मंचन के बाद आरती कर भोग लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक अजीत भटनागर एवं अमिता भटनागर द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। रामायण मंचन, आरती, प्रसाद वितरण एवं प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने भगवान श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डाला एवं सफल रामायण मंचन हेतु छात्र व छात्राओं को बधाई प्रदान की एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!